लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश फिल्म निर्माता-निर्देशक डैनी बॉयल की अगली कॉमेडी फिल्म 13 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी।
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
‘वैरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, डैनी (61) की इस फिल्म में लिली जेम्स, हिमेश पटेल और केट मैककिनोन होंगे, जो रिचर्ड कर्टिस की पटकथा पर आधारित है।
‘ट्रैनस्पोट्टिंग’ और ‘स्लमडॉग मिलेनेयर’ जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके डैनी कर्टिस के साथ इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
इस नई परियोजना की अधिक जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि फिल्म संगीत आधारित होगी और इसका ताना-बाना 1960 और 1970 के दशक के ईद-र्गिद का होगा।
dharmpath.com dharmpath