डैरन क्रिस ने बताया खुशहाल वैवाहिक जीवन का रहस्य

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता डैरेन क्रिस का मानना है कि खुशहाल वैवाहिक जीवन का रहस्य ‘येस डियर’ है।

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता डैरेन क्रिस का मानना है कि खुशहाल वैवाहिक जीवन का रहस्य ‘येस डियर’ है।

‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ ने क्रिस के हवाले से बताया, “मुझे लगता है कि अगर कोई युवक शादी की तैयारी कर रहा है तो उसके लिए अच्छा है कि वह यह कहना सीख जाए ‘जो भी तुम चाहो प्रिय’।”

उन्होंने कहा, “इसलिए ‘मैं येस डियर’ और ‘तुम जो चाहो’ कहने में माहिर होने का प्रयास कर रहा हूं। जो चीज भी उसे खुश करती है वह मुझे खुश करती है।”

30 वर्षीय अभिनेता ने अपनी प्रेमिका मिया स्वियर को सात साल तक डेट करने के बाद जनवरी में उन्हें प्रपोज किया था।

क्रिस ने कहा, “मैं हमारे जीवन के अगले अध्याय को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493