‘डॉन 3’ में जैकलिन नहीं

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनके मुताबिक वह फिल्म ‘डॉन 3’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ली गई हैं।

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर जैकलिन ने आईएएनएस से कहा, “मैं पिछली रात ही मुंबई लौटी हूं। इस तरह की खबरें आ रही हैं और मुझे नहीं पता कि ऐसी रिपोर्ट कहां से आ रही है। वास्तव में मेरी ‘डॉन’ टीम के किसी भी सदस्य से बात नहीं हुई है। यह खबर गलत है।”

इस तरह की खबरें हैं कि जैकलिन ‘डॉन 3’ में इस श्रृंखला की पहले की दो फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा द्वारा निभाए गए किरदार को निभाएंगी।

जैकलिन ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगी, कहा, “एक अभिनेत्री के रूप में मैं जितने भी कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम कर सकूं, करना चाहती हूं। शाहरुख खान के साथ काम करना दिलचस्प होगा और मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।”

अभिनेत्री को शनिवार दोपहर मुंबई में फर्स्ट एरोपोस्टेल ब्रांड को लॉन्च करते देखा गया था। उन्होंने कहा कि वह ब्रांड के बारे में बहुत नहीं सोचतीं।

फैशन के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे फिट और सहज महसूस कराने वाली चीजें पसंद हैं। मैं खरीदारी को लेकर बहुत क्रेजी नहीं हूं, बल्कि आराम से खरीदारी करती हूं। मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए। मैं ब्रांड के पीछे नहीं भागती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493