बर्लिन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉरूसिया डॉर्टमंड के खिलाड़ी मैक्सीमिलियन फिलिप घुटने की चोट के कारण लंबे समय तक जर्मन लीग में नहीं खेल पाएंगे। क्ल्ब ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ अनुसार, 23 वर्षीय स्ट्राइकर फिलिप बायर लेवरकुसेन के खिलाफ खेले गए मैच में अपने घुटने पर गिर गए। मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
क्लब द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक उनके घुटने के ऊपर की हड्डी में गहरी चोट आई है और वह कई महीनों तक मैदान से बाहर रहेंगे। जर्मनी के आंद्रे श्यूरले उनकी जगह लेंगे।
फिलिप 2017 में फ्राइबर्ग से डॉर्टमंड में आए थे। वह अब तक क्लब के लिए छह गोल दाग चुके है और इस सत्र में जर्मन लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं।
अंकतालिका में अभी डॉर्टमंड छठे स्थान पर हैं। शनिवार को 15वें दौर में उनका मुकाबला वर्डर ब्रेमन से होगा।
dharmpath.com dharmpath