डॉलर इंडेक्स फिर 95 से नीचे फिसला

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के मसले पर नरम रुख बनाए जाने से डॉलर में फिर कमजोरी आई है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप करने वाला डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को फिसलकर एक बार फिर 95 के स्तर नीचे आ गया।

डॉलर इंडेक्स में सबसे ज्यादा भारांक वाली मुद्रा यूरो डॉलर के मुकाबले 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 1.15 पर बना हुआ था, जबकि डॉलर इंडेक्स 0.13 फीसदी फिसलकर 94.99 पर आ गया।

पिछले सत्र में डॉलर में मजबूती आने से इंडेक्स 95.20 पर चला गया था और सत्रावसान पर 0.36 फीसदी की मजबूती के साथ 95.13 पर बंद हुआ।

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने एक बार मौद्रिक नीतियों में नरम रुख रखते हुए ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के संकेत दिए हैं। पिछले साल फेड ने चार बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी और दिसंबर की बैठक में कहा था कि 2019 में वह दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493