डॉलर में गिरावट

न्यूयार्क, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले यह चार महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बेहतर रोजगार आंकड़े से सितंबर में ही फेडरल रिजर्व द्वारा दर बढ़ाने की संभावना बढ़ने से शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स चार महीने के ऊपरी स्तर 98.334 पर पहुंच गया था।

फेड के उपाध्यक्ष स्टेनले फिशर के बयान के बाद सोमवार को हालांकि इंडेक्स 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 97.194 पर आ गया।

फिशर ने सोमवार को कहा कि कम महंगाई दर फेड के लिए अब भी एक बड़ी चिंता है।

विश्लेषकों ने फिशर के बयान से यह अनुमान लगाया कि सितंबर में दर नहीं भी बढ़ाई जा सकती है।

निवेशकों को हालांकि अर्थव्यवस्था के बारे में और पुख्ता संकेत के लिए खुदरा बिक्री संबंधी आंकड़े का इंतजार है।

न्यूयार्क में दोपहर बाद के कारोबार में यूरो, पाउंड और आस्ट्रेलियाई डॉलर में थोड़ी मजबूती आई, जबकि येन में गिरावट आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493