मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर को हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘डॉली की डोली’ में उनके काम के लिए हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं, जिसे लेकर सोनम बेहद खुश हैं।
सोनम ने ट्विटर पर लिखा, “हे ईश्वर! फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं और समीक्षा देखकर भावविभोर हो गई हूं। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।”
फिल्म की कहानी एक महिला ठग की है, जो पहले लड़के को अपने जाल में फंसाती है, फिर शादी की रात दूल्हे और उसके घरवालों को लूटकर फरार हो जाती है।
फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने भी काम किया है।
अभिषेक डोगरा निर्देशित फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath