‘डॉली की डोली’ के अभिनेता पारस निर्माता बने

मुंबई , 28 नवंबर (आईएएनएस)। सोनम कपूर अभिनीत ‘डॉली की डोली’ के अभिनेता पारस सलूजा आगामी फिल्म ‘लाइफ बिहाइंड बार्स’ के साथ निर्माता के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

पारस ने कहा, “शो ‘लाइफ बिहाइंड बार्स’ में दिखाया जाएगा कि सलाखों के पीछे व्यक्ति का जीवन कैसे बदलता है। फिल्म का विषय ताजा है। दर्शक इसका आनंद लेंगे।”

फिल्म में पारस बतौर अभिनेता मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।

उन्होंने कहा, “फिल्म का निर्देशन अजय रमन करेंगे। यह अगले साल अप्रैल में मेरे प्रोडक्शन हाउस – आइकेरस टूरिज्म एंड मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तहत रिलीज होगी।”

इस फिल्म को वह पहले फिल्म फेस्टिवल में दिखाना चाहते हैं और इसके बाद भारत और चीन के सिनेमाघरों में इसे रिलीज करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493