डॉव जोंस 1,000 अंक टूटा

न्यूयॉर्क, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है।

सीएनएन के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज गुरुवार के कारोबार में 1,033 अंकों यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ। यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डॉव जोंस 1,175 अंक टूट गया था।

नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को इसकी वजह बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493