डॉ रेड्डीज का मुनाफा 7.09 प्रतिशत घटा

हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी डॉ रेड्डीज का अक्टूबर-दिसंबर 2014 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 7.09 प्रतिशत घट कर 574.53 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 618.42 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 8.75 प्रतिशत बढ़ कर 3,843.10 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 3,533.76 करोड़ रुपये थी।

1,050 करोड़ रुपये की एबिटा आय के साथ कंपनी का संचालन मार्जिन 18.8 प्रतिशत रहा है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में वैश्विक जेनरिक्स श्रेणी से कंपनी की आमदनी 7.81 प्रतिशत बढ़ कर 3,169.22 करोड़ रुपये रही है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 2,939.58 करोड़ रुपये रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493