डोकलाम गतिरोध से सीखे भारत : चीनी सेना

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत को डोकलाम गतिरोध से सबक लेने के लिए कहा है।

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत को डोकलाम गतिरोध से सबक लेने के लिए कहा है।

सिक्किम सेक्टर में पिछले ढाई महीने से जारी गतिरोध के बाद इस मुद्दे पर सोमवार को दोनों पक्षों ने पीछे हटने का फैसला लिया।

पीएलए के वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने एक बयान में कहा, “चीन और भारत के बीच सैन्य गतिरोध होने के बाद चीनी सेना अपनी सतर्कता बनाए रखेगी और दृढ़ता के साथ देश की सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा करेगी।”

बयान में वू ने कहा, “भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के साथ ही सीमा के दोनों ओर लोगों के समान हितों के साथ भी जुड़ी हुई है।”

वू ने कहा, “हम भारत को याद दिलाते हैं कि उसे इस गतिरोध से सबक लेना चाहिए और स्थापित संधियों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए सीमा पर शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए चीन के साथ काम काम चाहिए।”

भारत, भूटान और चीन के बीच तिराहे से लगे डोकलाम में दोनों देशों के बीच 75 दिनों से चल रहा सीमा विवाद सोमवार को खत्म हो गया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या भूटान द्वारा अपना बताए जाने वाले इस क्षेत्र में चीन सड़क निर्माण को रोकेगा?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493