लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। रैप गायक स्नूप डोग ने ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वह ब्रिटेन में राजकुमार हैरी और राजकुमार विलियम के कारण ठहर पाए, जिन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से उनके लिए सिफारिश की थी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 43 वर्षीय अमेरिकी रैप गायक ने कहा कि जब उन्हें इंग्लैंड से लगभग निकाला दिया जाने वाला था, तब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें वहां रुकने की अनुमति दी और कहा कि उनके पोतों को डोग का संगीत पसंद है।
डोग ने ‘ऑब्जर्वर’ पत्रिका को बताया, “जब मुझे इंग्लैंड से बाहर करने की कोशिश की गई थी, तब महारानी ने एक टिप्पणी में कहा था कि उनके पोतों को स्नूप डोगी डोग पसंद है, और डोग ने ब्रिटेन में कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए वह उन्हें यहां ठहरने की अनुमति देती हैं।”
उन्होंने बताया, “वे पोते राजकुमार विलियम और हैरी थे, वह मुझसे प्रभावित थे और उनका प्रभाव अपनी दादी पर था, जिन्होंने मुझे इस खूबसूरत देश को अपनाने का मौका दिया। उन्हें संगीत पसंद है। उनमें आपसी प्रेम और सम्मान है।”
dharmpath.com dharmpath