डोनाल्ड ट्रंप ने 100 दिवसीय प्रस्ताव पेश किए

ट्रंप ने इन प्रस्तावों को उनके और अमेरिकी मतदाताओं के बीच एक सौदा बताया है। ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया के गुट्टिसबर्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नई सरकार लोगों के द्वारा और लोगों के लिए होगी।

उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को बदलाव और सभी अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ बताया।

उन्होंने कहा, “हमारा अभियान उस एक बदलाव को दर्शाता है जो जीवन में सिर्फ एक बार ही आता है।”

ट्रंप की 100 दिवसीय योजना के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अवैध आव्रजन को रोकने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगा। इनमें एक दशक में 2.5 करोड़ से अधिक रोजगारों के सृजन, अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सौदों पर दोबारा चर्चा भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493