डोनाल्ड ट्रंप 22 जून को ब्रिटेन पहुंचेंगे

लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप 22 जून को ब्रिटेन पहुंचेंगे।

ब्रिटेन में 23 जून को यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इससे बाहर निकलने के लिए जनमत संग्रह भी होना है।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने शुक्रवार को ट्रंप के हवाले से कहा कि वह ब्रिटेन और आयरलैंड में अपने गोल्फ रिजॉर्ट के दौरे के दौरान ब्रिटेन में रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप जनमत संग्रह के नतीजों के दिन 24 जून को दक्षिणपश्चिम स्कॉटलैंड में टर्नबेरी होटल गोल्फ के रिलांच में हिस्सा लेंगे।

वह 22 जून को ब्रिटेन पहुंचेंगे और आयरलैंड के डूनबेग में अपने गोल्फ रिजॉर्ट का दौरा करेंगे।

ब्रिटेन में प्रवास के दौरान समय में बदलाव से यह सवाल खड़ा हो गया हैं कि क्या वह प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493