मेक्सिको सिटी, 13 मई (आईएएनएस)। रूस में 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप आयोजन समिति के प्रमुख एलेक्सी सोरोकिन ने कहा है कि हाल के दिनों में रूसी खेल जगत को हिलाने वाले डोपिंग मामलों का विश्व कप की तैयारियों पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा।
समाचार एजेंसी तास ने एलेक्सी के हवाले से लिखा है, “हमने स्वीकार किया है कि यह एक समस्या है। यह एक गम्भीर समस्या है और इससे निपटना आसान नहीं। हमारा देश इस समस्या से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। मैं इन मामलों का विशेषज्ञ नहीं लेकिन मैं इतना जानता हूं कि इसका विश्व कप की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
रूस में बीते साल सितम्बर से लेकर अब तक 18 एथलीटों को निलम्बित किया जा चुका है।
डोपिंग के बढ़ते मामलों के कारण रूसी एथलीटों को सभी प्रकार की स्पर्धा से निलम्बित कर दिया गया है और उनका रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेना तय नहीं है। इस सम्बंध में हालांकि अंतिम फैसला मई के अंत में लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath