डोर्टमंड ने डेलनी के साथ किया करार

बर्लिन, 8 जून (आईएएनएस)। आठ बार की चैंपियन बोरूसिया डार्टमंड ने वेर्डर ब्रेमेन के मिडफील्डर थोमस डेलनी के साथ किए जाने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डेलनी का डोर्टमंड के साथ चार के लिए करार हुआ है और अब वह जून 2022 तक इस क्लब में बने रहेंगे।

डोर्टमंड के स्पोर्टिग निदेशक माइकल जोर्क ने कहा, “थोमस शारीरिक रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं, जो हमेशा जीत की इच्छा के साथ खेलते हैं। वह हमारी टीम के लिए पूरी तरह से फिट हैं।”

26 साल के डेलनी जनवरी 2017 में वेर्डर ब्रेमेन क्लब से जुड़े थे और अब तक उन्होंने 45 मैचों में सात गोल किए गोल किए हैं और छह में गोल करने में मदद की है। वह 2013 से डेनमार्क की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और अब तक उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 26 मैचों में चार गोल किए हैं।

डेलनी ने कहा, “इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलना हमेशा से मेरी इच्छा रही है। लेकिन अब जब डोर्टमंड ने मुझे अपनी टीम में शामिल किया है तो अब इस पर सोचने के लिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं है।”

बोरूसिया डार्टमंड बुंदेसलीगा सीजन में चौथे नंबर पर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493