डोलोरेस ओ रिओर्डन को मशहूर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि (लीड-1)

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। जेम्स कोर्डेन, रोनन कीटिंग, डेव डेविस और मिशेल ब्रांच जैसी संगीत से जुड़ी हस्तियों ने गायिका डोलोरेस ओ रिओर्डन के अचानक इस दुनिया से रुखसत हो जाने पर शोक जताया है और उन्हें प्यारी व दयालु बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। वह 46 साल की थीं।

बीबीसी की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक में ‘लिंगर’ और ‘जॉम्बी’ जैसे गीतों से बैंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने वाली आयरिश गायिका का अचानक निधन हो गया। उनके पब्लिसिस्ट ने इसकी पुष्टि की है।

पब्लिसिस्ट ने एक बयान में कहा, “आयरिश बैंड ‘द क्रेनबेरीज’ की मुख्य गायिका एक रिकॉर्डिग सत्र के सिलसिले में लंदन में थीं। इस समय इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।”

क्रेनबेरीज के सदस्यों ने उन्हें भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बैंड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर नोएल, माइक और फर्गल की ओर से संदेश में कहा गया, “हमारी प्रिय दोस्त डोलोरेस के निधन से हम टूट गए हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली थीं और हम 1989 से, जब हमने क्रेनेबेरीज शुरू किया था, तब से उनके जीवन का हिस्सा बने रहने पर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। दुनिया ने आज एक सच्चे कलाकार को खो दिया है।”

गायिका लिज फेयर, संगीत समूह डुरन डुरन और डीजे क्वेट्सलोव ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत आयरिश गायिका को याद किया।

जैम्स कॉर्डेन : जब मैं 15 साल का था तो एक बार मैं डोलोरेस ओ रिओर्डन से मिला था। वह बेहद दयालु और प्यारी थीं। मैंने अपने ट्रेन टिकट पर उनका ऑटोग्राफ लिया और इसने मेरा दिन बना दिया। उनकी आवाज बेहद अद्भुत और दिल को छू लेने वाली थी। यह सुनकर बेहद तकलीफ हुआ कि आज उनका निधन हो गया।

रोनेन कीटिंग : बेहद प्रतभिाशाली व प्यारी डोलोरेस ओ रिओर्डन के निधन की खबर से पूरी तरह से सदमे में हूं। मेरी प्रार्थना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

डुरन डुरन : डोलोरेस ओ रिओर्डन के निधन की खबर से हम बेहद दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

डेव डेविस : डोलोरेस ओ रिओर्डन के अचानक चल बसने से मैं सदमे में हूं। क्रिसमस के कुछ हफ्ते पहले मैंने उनसे बात की थी। हमने कुछ गीतों को साथ में लिखने को लेकर भी बात की..अविश्वसनीय, ईश्वर उन पर कृपा करे।

क्वेस्टलोव : क्रेनबेरीज की डोलोरेस ओ रिओर्डन की आत्मा को शांति मिले।

मिशेल ब्रांच : डोलोरेस ओ रिओर्डन के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मुझे याद है जब किशोरावस्था में मैंने क्रेनबेरिज का गाना पहली बार सुना था और उनकी तरह बनान चाहती थी।

लिजफेयर : गायिका के प्रशंसकों और परिवार के लिए यह बेहद निराश कर देने वाली खबर है। उनकी आवाज बेहद शानदार थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493