ड्यूरेक्स ने पेश किया फ्लैवर्ड कंडोम

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ड्यूरेक्स ने ड्यूरेक्स कोहीनूर के साथ फ्लैवर्ड कंडोम सेगमेंट में प्रवेश करने की घोषणा की। ड्यूरेक्स कोहीनूर विविधता भरे अनोखे फ्लैवर्स जैसे ‘मीठा पान’, ‘काला खट्टा’, ‘सिल्की चॉकलेट’ और ‘ज्यूसी स्ट्राबेरी’ में उपलब्ध है। 10 कंडोम का नया पैक 90 रुपये में पूरे भारत में ऑनलाइन के साथ ही साथ रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फ्लैवर्ड कंडोम का योगदान करीब 80 प्रतिशत है, इस सेगमेंट को ड्यूरेक्स के तहत लाना ब्रांड के लिए एक अन्य मील का पत्थर है।

इस पेशकश पर आरबी हेल्थ साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर पंकज दुहान ने कहा, “कोहीनूर जैसे जीवंत ब्रांड के साथ फ्लैवर्ड कंडोम की नई रेंज को पेश करते हुए ड्यूरेक्स उत्साहित है। यह रेंज उपभोक्ताओं को अपने मौजूदा साथी के साथ यौन अनुभवों को समृद्ध बनाने में सक्षम बनाता है। ड्यूरेक्स कोहीनूर के साथ हमारा उद्देश्य अपने दर्शकों के आधार को बढ़ाना और उन सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य है, जो अपने यौन जीवन में आनंद और रोमांच को बढ़ाना चाहते हैं।”

ड्यूरेक्स कोहीनूर का लक्ष्य अंतर को कम करने और पारदर्शी दीवार को तोड़ना है, जो शारीरिक अंतरंगता के दौरान लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में बात करने और अपने पार्टनर के साथ अपनी अपेक्षाओं को बताने से रोक देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493