स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, नौसैन्य अधिकारी की ड्रंक एंड ड्राइविंग के चलते दो स्थानीय लोग घायल हो गए।
जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योडो न्यूज’ के अनुसार, ओकिनावा प्रांतीय पुलिस ने अमेरिकी नौसैन्य अधिकारी ऐमी मेजिया (21) को गिरफ्तार किया। कहा गया कि ऐमी शनिवार देर रात कडेना शहर में नशे में गाड़ी चलाते पकड़ी गईं। वह नशे में अपना वाहन विपरीत लेन में लेकर घुस गईं और दो वाहनों को टक्कर मार दी।
स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा गया कि यातायात पुलिस कर्मियों ने नौसैन्य अधिकारी की सांसों की जांच की, जिसमें पाया गया कि उन्होंने निर्धारित सीमा से छह गुनी अधिक शराब पी रखी है। नशे में वाहन चलाकर उन्होंने वाहनों को टक्कर मार दी थी।
ड्रंक एंड ड्राइविंग का यह मामला पिछले माह अमेरिका के एक पूर्व मरीन कोर के चलते ओकिनावा निवासी एक महिला की मौत के बाद सामने आया है।
dharmpath.com dharmpath