लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता माइकल केन ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें कभी मादक पदार्थो के सेवन की लत नहीं लगी।
केन ने बताया कि उन्होंने केवल एक बार गांजा चखा था।
उन्होंने कहा, “एक रात हॉलीवुड के अपने एजेंट के घर के खाने पर गया था। हम कॉफी बना रहे थे और मैंने अपनी शराब में कुछ चीनी मिलाई।”
वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, केन ने कहा, “मेरी एजेंट ने कहा, ऐसा मत करो। यह चीनी नहीं है। यह कोकीन है। मैंने इसे कभी नहीं छुआ।”
केन ने कहा कि उनका मानना है कि ड्रग्स ने युग की आशावादी गतिशीलता को नष्ट कर दिया है क्योंकि इसने उपयोगकर्ताओं को मारना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया, “मैंने एक बार गांजा पिया और पांच घंटों तक हंसता रहा। सच यह था कि इसके कारण ठीक ढंग से काम नहीं हो सकता। कम से कम थियेटर में तो बिल्कुल नहीं हो सकता जब आपके अपना संवाद याद करना होता है।”
गायक पॉल मेकार्टनी, दिवंगत डेविड बोवी और सुपरमॉडल ट्विगी के दोस्त केन ने कहा कि वह अकसर अपने दोस्तों को मादक पदार्थो को न छूने की चेतावनी देते रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath