‘ड्रीम गर्ल..’ छोटे शहर के सपनों की कहानी

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। लाइफ ओके के नए धारावाहिक ‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’ में निकिता दत्ता एक छोटे से शहर की उस युवती की भूमिका निभा रही हैं, जो हर कीमत पर फिल्मों में नाम कमाना चाहती है। निकिता कहती हैं कि यह धारवाहिक सिने जगत की नकारात्मकता को नहीं उजागर करता।

निकिता मंगलवार को अपने सह-कलाकार मोहसिन खान के साथ ‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’ के प्रचार के लिए राजधानी दिल्ली में थीं। इसका प्रसारण नौ मार्च से शुरू होगा।

निकिता इस धारावाहिक के जरिये छोटे पर्दे पर कदम रख रही हैं। वह पिछली बार लेकर ‘हम दीवाना दिल’ (2014) फिल्म में नजर आई थीं। धारावाहिक में वह लक्ष्मी की भूमिका में हैं, जिसका सपना बड़ी अभिनेत्री बनना है।

निकिता ने अपनी भूमिका के बारे में आईएएनएस को बताया, “लक्ष्मी जोधपुर से है। छोटे शहर से होने के चलते वह सुपरस्टार बनने का सपना लेकर बड़ी होती है। वह एक आम नारी नहीं है। वह तेज व जुगाड़ू लड़की है। वह फिल्मोद्योग की नामचीन अभिनेत्री आयशा सरीन (काल्पनिक हस्ती) की दीवानी है। जिंदगी में उसका मकसद आयशा जैसा बनना है।”

धारावाहिक में आयशा सरीन की भूमिका में अभिनेत्री श्रद्धा आर्या नजर आएंगी। उन्हें धारावाहिक ‘तुम्हारी पाखी’ के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493