नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन रियल इस्टेट वेबसाईट मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम के ड्रीम होम फेस्टिवल 2016 में विभिन्न संपत्तियों को खरीदने पर आर्कषक ऑफर मिल रहे हैं। यह फेस्टिवल तीन अक्टूबर को शुरू हुआ और यह 23 अक्टूबर, 2016 तक जारी रहेगा।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि इसके पीछे यह सोच है कि उपभोक्ताओं को प्रोपर्टीज पर सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन सौदे हासिल करने हेतु प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा सके। इस वर्ष, यह फेस्टिवल प्रदर्शित की जाने वाली प्रोपर्टीज की संख्या और ग्राहकों के लिए उपलब्ध ऑफर्स की ²ष्टि से अपने पिछले संस्करण की तुलना में पांच गुना अधिक बड़ा होगा।
पोर्टल पर प्रदर्शित प्रोपर्टीज शीर्ष महानगरों जैसे-दिल्ली/एनसीआर, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद के साथ-साथ जयपुर, लखनऊ, वडोदरा, इंदौर, चंडीगढ़, देहरादून, नागपुर, रांची, पटना आदि के डेवलपर्स की होंगी।
मैजिकब्रिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर पाई ने बताया, “त्योहारी मौसम के दौरान प्रोपर्टी खरीदना अक्षय तृतीया के दौरान सोना खरीदने जैसा है। खरीदारों के लिए ड्रीम होम फेस्टिवल सीजन 2 उपयुक्त मंच है, जहां 100 से अधिक डेवलपर्स त्योहारी अवधि के दौरान ट्रांजेक्शन के इच्छुक खरीदारों को तरह-तरह के सौदे उपलब्ध कराते हैं।”
dharmpath.com dharmpath