ड्रेक ने स्विफ्ट को अपनी मां से मिलवाया

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रैपर ड्रेक ने गायिका टेलर स्विफ्ट को अपनी मां से मिलवाया, क्योंकि वह अपने करीबियों से उनका परिचय कराना चाहते थे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार स्विफ्ट यहां ड्रेक के 30वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आई थीं।

ड्रेक ने स्विफ्ट को अपनी मां के अतिरिक्त अपने सबसे करीबी दोस्तों से भी मिलवाया।

ड्रेक अपने जन्मदिन की पार्टी में स्विफ्ट के साथ मस्ती करते दिखाई दिए, जिसके बाद उनके रोमांस की खबरें सामने आई थीं।

इससे पहले 2013 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान भी दोनों साथ नजर आए थे। दोनों ने उस समय एक साथ तस्वीरें भी खिचवाई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493