ड्रेस फिट न होने को लेकर चिंतित हुईं किम कार्दशियां

लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां इस बात को लेकर चिंतित थीं कि वह अपनी मेट गाला पोशाक में फिट नहीं हो सकेंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हालांकि, जब उन्होंने यह ड्रेस पहनकर देखी तो यह उन्हें पूरी तरह फिट आ गई जिसके बाद उनकी चिंता दूर हो गई।

किम ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में कहा, “मैं अपनी ड्रेस पहनने को लेकर परेशान थी। कुछ हफ्ते पहले मैंने छह या सात पाउंड वजन घटाया था, लेकिन मैं इस बात को लेकर चिंतित थी कि यह फिट नहीं होगी। जब मैंने इसे फिर पहनने की कोशिश की, तब यह पूरी तरह फिट हो गई।”

किम अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपने घटते-बढ़ते वजन की जानकारी शेयर करती रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493