ड्वायन ब्रावो पर जुर्माना

कानपुर, 22 मई (आईएएनएस)। गुजरात लायंस टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो पर इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

शनिवार को गुजरात ने ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए अहम लीग मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई।

ब्रावो ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मैच रेफरी ने विपक्षी खिलाड़ी के साथ जानबूझकर भिड़ने के आरोप में ब्रावो को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी बताया था। ऐसे मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493