ड्वेन निभाएंगे ‘डॉक सैवेज’ की भूमिका

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ‘डॉक सैवेज’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन शेन ब्लैक कर रहे हैं जिन्होंने एंथनी बगारोजी व चार्ल्स मोन्डरी के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है।

शेन ब्लैक ने अपनी फिल्म ‘द नाइस गाइज’ के प्रचार के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि वह डॉक सैवेज की भूमिका में ड्वेन को लेना चाहते हैं और ड्वेन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि की।

ड्वेन ने यह भी घोषणा की कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी ‘सेवन बक्स प्रोडक्शन्स’ व फिल्म निर्माता हिराम गार्सिया इसे मिलकर बनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493