ढाका आतंकी हमले का एक अन्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ढाका, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के गुलशन कैफे पर हुए आतंकवादी हमले के एक प्रमुख साजिशकर्ता जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गुलशन कैफे में हुए आतंकवादी हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकतर विदेशी थे।

ढाका महानगर पुलिस (डीएमपी) के प्रवक्ता मसूदुर रहमान ने कहा कि उन्होंने आलम उर्फ रजीब गांधी को ढाका से लगभग 100 किलोमीटर दूर तंगेल से गिरफ्तार किया। यह नियो-जमातुल मुजाहिदीन का सदस्य है।

वेबसाइट ‘बीडी24न्यूज’ के अनुसार, पुलिस ने कहा कि आलम की गिरफ्तारी डीएमपी की इकाई आतकंवाद रोधी एवं ट्रांसनेशनल क्राइम (सीटीटीसी) के सदस्यों द्वारा चलाए गए अभियान में की गई है।

सीटीटीसी इकाई के प्रमुख मोनिरुल इस्लाम ने डेली स्टार को बताया कि वह एक वांछित (वांटेड) अपराधी था और आतंकवादी हमलों के संबंध में दर्ज 20-22 मामलों में वह आरोपी था।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि एक जुलाई को होली आर्टिसान बेकरी हमले में रजीब गांधी का नाम सामने आया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पता चला कि वह उत्तरी जिलों के लिए नियो-जेएमबी का कमांडर था।

जब वह जेएमबी में भर्ती हुआ तब वह बहुत युवा था। जेएमबी बांग्लादेश में 2005 में बम विस्फोट करने में संलिप्त था।

रजीब ढाका कैफे हमले के मास्टरमाइंड तमीम का करीबी था। तमीम को पिछले साल मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493