ढाका के बाजार में आग, कई दुकानें जलकर खाक

ढाका, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के ढाका में मंगलवार सुबह एक बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ढाका के गुलशन एन्क्लेव में आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग के 21 वाहन आग बुझाने में जुटे हैं।

दमकलकर्मी के मुताबिक, आग लगने से दो मंजिला गुलशन डीसीसीआई बाजार का एक हिस्सा ढह गया।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493