ढाका, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के ढाका स्थित बसुंधरा शॉपिंग मॉल में रविवार को आग लग गई।
समाचार पत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 11.23 बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 14 गाड़ियां लगी हैं।
वेबसाइट ‘बीडीन्यूज डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉल की पांचवी मंजिल में लगी आग के बाद मॉल के दुकानदारों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बचाया।
उनके मुताबिक, कई लोग अभी भी इमारत की छत पर फंसे हुए हैं और दमकलकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ढाका उत्तरी नगर निगम के महापौर अनिसुल हक ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हक ने कहा, “यदि दमकल विभाग को जरूरत है तो हम इमारत की छत पर फंसे लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath