ढाका के सबसे बड़े थोक बाजार में लगी आग

ढाका, 2 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में राजधानी ढाका के कारवन बाजार में रविवार रात भीषण आग लग गई है। यह शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अग्निशमन अधिकारी के हवाले से बताया कि यह आग बाजार में रात लगभग आठ बजे लगी। यहां थोक की लगभग 300 दुकानें हैं।

आग पर लगभग दो घंटे में काबू पाया जा सका। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग बुझाने के बाद ढाका उत्तर कॉर्पोरशन के महापौर अनिसुल हक ने कहा कि बाजार में 186 स्थाई दुकानें हैं और कई अस्थाई दुकानें भी हैं।

समाचार चैनल बीडीन्यूज 24 ने हक के हवाले से बताया, “सभी दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।”

अग्नि विभाग एवं नागरिक रक्षा महानिदेशक मुहम्मद अली ने कहा कि आग बुझाने में 25 अग्निशमन टुकड़ियों को लगाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493