ढाका में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचे

टोक्यो, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में आतंकवादी हमले के में मारे गए सात जापानी नागरिकों के शवों के साथ विमान मंगलवार को टोक्यो पहुंच गया।

जापान की समाचार एजेंसी एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सुबह लगभग 5.50 बजे हानेदा हवाईअड्डे पर उतरा।

विमान में सात पीड़ितों, उनके परिवार के सदस्य और जिन कंपनियों में मृतक काम करते थे, उनके अधिकारी सवार हैं।

मृतकों में से तीन माकोतो ओकामुरा (32), युको साकाई (42) और रूई शिमोदरा (27) हैं। सभी टोक्यो की कंसलटेटिंग कंपनी अल्मेक कॉर्पोरेशन के कर्मचारी हैं।

अन्य मृतकों में हीदेकी हाशीमोतो (65), नोबूहिरो कुरोसाकी (48) और हिरोशी तानाका (82) है। ये ओरिएंटल कंसल्टेंट्स ग्लोबल के कर्मचारी थे। कोयो ओगासावरा (56) काताहिरा एंड इंजीनियर्स इंटरनेशनल का कर्मचारी था।

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा और उप मुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हागीउदा फूल अर्पण करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

इस हमले में जीवित बच गए तामाओकी वातान्बे भी वापस लौट आए। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस हमले में ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में कुल 20 लोगों को बंधक बनाया गया था, जिन्हें बाद में मौत के घाट उतार दिया गया। इसमें इटली के नौ, बांग्लादेश के दो, अमेरिका और भारत का एक-एक नागरिक और जापान के सात नागरिक हैं। इसमें दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493