ढाका में मेट्रो के निर्माण की शुरुआत

ढाका, 26 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को ढाका में देश की पहली मेट्रो रेल सेवा के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, परियोजना में 2.5 अरब डॉलर की लागत आएगी। इसके पहले 11 किलोमीटर का निर्माण 2019 तक और 4.4 किलोमीटर का निर्माण 2020 तक पूरा होगा।

एक अधिकारी ने कहा कि मेट्रो लाइन के निर्माण से बांग्लादेशी सरकार को ढाका में यातायात समस्या कम करने में मदद मिलेगी। ढाका में केवल 436 किलोमीटर चार लेन की सड़कें और 1,408 किलोमीटर दो लेन की सड़कें हैं।

ढाका भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझता रहा है, जिसके कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493