ढाका-बांग्लादेश में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यात्रियों के लिए बंद रहने के एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं. एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दो स्टेशन- मीरपुर 10 और काजीपाड़ा अभी के लिए बंद रहेंगे. जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मीरपुर-10 और काजीपाड़ा स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई थी. फिर जुलाई के तीसरे सप्ताह में ढाका मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए बंद कर दी गई थीं. एक अधिकारी ने कहा- हम मेट्रो रेल के बुनियादी ढांचे को किसी भी तरह की तोड़फोड़ की घटना से बचाने के लिए सुरक्षा और मजबूत करने की योजना बना रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath