ढाका विश्वविद्यालय में छेड़छाड़ करने वाले युवकों की तलाश

ढाका, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में जांचकर्ता बांग्ला नववर्ष के जश्न के दौरान ढाका विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले लोगों की पहचान एक वीडियो से करने की कोशिश कर रही है।

इस घटना का व्यापक स्तर पर विरोध हुआ था।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को सभी लोगों से इस घटना पर जानकारी देने की अपील की थी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ढाका उच्च न्यायालय ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति और पुलिस महानिरीक्षक को घटना के बाद उठाए गए कदम की जानकारी देने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को कुछ युवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में पोइला बैसाख महोत्सव में सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493