ढिशुम ने पहले सप्ताहांत में कमाए 35 करोड़ रुपये

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडीस और नरगिस फाखरी अभिनीत मारधाड़ से भरपूर रोमांचक फिल्म ‘ढिशुम’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में 37.32 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है।

रोहित धवन के निर्देशन वाली इस फिल्म ने 29 जुलाई को रिलीज होने वाले दिन ही 11.05 करोड़ रुपये कमाए।

निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार, सप्ताहांत पर फिल्म के दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई और शनिवार को फिल्म की कमाई 12.02 करोड़ रुपये रही। वहीं रविवार की कमाई 14.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नडियाडवाला निर्मित फिल्म ‘ढिशुम’ एक भारतीय बल्लेबाज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से ठीक पहले मध्य-पूर्व में कहीं लापता हो जाता है और भारत तथा अरब देशों की पुलिस संयुक्त रूप से उन्हें खोजने के लिए 36 घंटों का अभियान चलाती है।

जॉन और वरुण जहां फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अक्षय खन्ना लंबे समय के बाद नाकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493