‘ढिशूम’ का प्रशिक्षण मजेदार और कठिन : वरुण

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आने वाले अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म के प्रशिक्षण का अनुभव कठिन और मजेदार था।

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आने वाले अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म के प्रशिक्षण का अनुभव कठिन और मजेदार था।

फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिना कमीज की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह लाल रंग का ट्रैक पैंट पहने वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रशिक्षण का अनुभव कठिन और मजेदार था। मैंने एक ही समय में अपनी मासपेशियां बढ़ाई और वसा कम किया।”

फिल्म ‘बदलापुर’ के अभिनेता ने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अपने ट्रेनर की प्रशंसा की।

वरुण के भाई रोहित धवन के निर्देशन में बनी ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नाडीज, अक्षय खन्ना और साकिब सलीम जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493