ढूंढ निकालेंगे एमएच370 : आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री वॉरेन ट्रस ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मौजूदा तलाशी क्षेत्र के तीन-चौथाई से अधिक क्षेत्र में विमान की खोज की जाएगी।

मलेशिया का विमान एमएच370 आठ मार्च 2014 को लापता हुआ था।

ट्रस ने कहा कि खोजी दल को उम्मीद है कि वह तलाशी अभियान के अंतिम पड़ाव में लापता विमान का पता लगा लेगा।

ट्रस ने कहा, “इस प्राथमिकता वाले इलाके के लगभग 44,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खोज की जानी है। हमें उम्मीद है कि खोज अभियान में विमान का पता चल जाएगा।”

आस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (एटीएसबी) ने कहा कि नए विश्लेषण में इस बात की अधिक संभावना है कि विमान तलाशी क्षेत्र में ही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493