तंजानियां के विश्व विरासत स्थल से गायब हो सकते हैं हाथी

अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने कहा कि बड़े पैमाने पर हाथियों के अवैध शिकार की वजह से तंजानिया के सबसे बड़े संरक्षित क्षेत्र सीलस गेम रिजर्व में पिछले करीब 40 साल में हाथियों की संख्या में 90 प्रतिशत तक की कमी आई है। यह तंजानिया का सबसे बड़ा संरक्षण क्षेत्र होने के साथ-साथ अफ्रीकी महाद्वीप में अफ्रीकी हाथियों के लिए सबसे बड़ा सकेंद्रन है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने बताया कि पहले जहां करीब 1,10,000 हाथी सीलस के जंगलों में घूमा करते थे, वहीं अब केवल 15,000 हाथी ही यहां बचे हैं। आपराधिक गिरोहों द्वारा यहां प्रतिदिन औसतन छह सीलस हाथियों का शिकार किया जा रहा है।

यूनेस्को ने 2014 में अवैध शिकार की गंभीरता को देखते हुए सीलस को खतरे का सामना कर रही विश्व विरासत स्थलों की सूची में शीर्ष स्थान दिया था।

यूनेस्को ने अवैध खनन, तेल और गैस की खोज को भी अभयारण्य को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शुमार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493