Tuesday , 7 May 2024

Home » विश्व » तंजानिया : बस-लॉरी की टक्कर में 18 मरे

तंजानिया : बस-लॉरी की टक्कर में 18 मरे

दोदोमा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। तंजानिया के अरिजोना क्षेत्र में रविवार को मोरोगोरो-इरिंगा राजमार्ग पर एक बस और एक लॉरी के बीच टक्कर होने बाद 18 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोरोगोरो के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर फॉस्टाइन शिलोगिले ने बताया कि दुर्घटना रुआहा मुबियुनि क्षेत्र में हुई, जो कि मोरोगारो और इंरिंगा क्षेत्र के बीच स्थित है।

पुलिस ने बताया कि यह टक्कर मोरोगोरो क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में इफकारा शहर के किलोमबेरो जिला मुख्याल की ओर जा रही एक बस और इरिंगा की ओर जा रही एक फ्यूसो लॉरी के बीच हुई।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया, “दुर्घटना एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में हुई।”

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए 18 लोगों में लॉरी का चालक भी शामिल है। घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

तंजानिया : बस-लॉरी की टक्कर में 18 मरे Reviewed by on . दोदोमा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। तंजानिया के अरिजोना क्षेत्र में रविवार को मोरोगोरो-इरिंगा राजमार्ग पर एक बस और एक लॉरी के बीच टक्कर होने बाद 18 लोगों की मौत हो गई। दोदोमा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। तंजानिया के अरिजोना क्षेत्र में रविवार को मोरोगोरो-इरिंगा राजमार्ग पर एक बस और एक लॉरी के बीच टक्कर होने बाद 18 लोगों की मौत हो गई। Rating:
scroll to top