‘तकदुम’, ‘ऐ दिल’ एक जैसी नहीं : अडजानिया

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता होमी अडजानिया ने कहा कि उनकी आनेवाली फिल्म ‘तकदुम’ की करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से कोई समानता नहीं है। इसके लिए फिल्म की शूटिंग कुछ अलग एंगल से करने के लिए आगे खिसका दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म ‘तकदुम’ के निर्माता ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की कहानी से समानता की वजह से इसकी पटकथा में परिवर्तन किया, जिसके कारण शूटिंग में देरी हुई। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।

अडजानिया ने एक बयान में कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है, हमें महसूस हुआ कि हमें कुछ एंगल पर फिर से काम करने की जरूरत है। इसमें खास तौर से फिल्म की पटकथा में सुधार करने की बात थी।”

काकटेल और फाइडिंग फैनी जैसी फिल्में बना चुके अडजानिया ने कहा, “इन बदलावों से हमें खुशी होगी, इसके लिए जल्द शूटिंग शुरू की जाएगी।”

‘तकदुम’ में परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत परदे पर नजर आएंगे। यह दूसरी बार है, जब दोनों परदे पर एक साथ होंगे।

दोनों ने इससे पहले साल 2013 में शुद्ध देशी रोमांस में साथ काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493