तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट विमान ने नागपुर में लैंडिंग की

मुम्बई, 11 मई (आईएएनएस)। बजट एअरलाइन स्पाइसजेट द्वारा बेंगलुरू-दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाले विमान शनिवार को तकनीकी कारणों से नागपुर में उतरना पड़ा।

एअरलाइन ने कहा है कि विमान ने नागपुर में सामान्य लैंडिंग की।

कम्पनी ने अपने बयान में कहा, “एसजी फ्लाइट 8720 जो कि बेंगलोर-दिल्ली मार्ग पर उड़ान भर रही थी, को तकनीकी कारणों से नागपुर की ओर से मोड़ा गया, जहां उसने सामान्य लैंडिंग की।”

एअरलाइन ने आगे कहा कि यात्रियों को अन्य विमान में नागपुर से दिल्ली लाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493