तकनीकी खामी के मद्देनजर अल्जीरियाई विमान की आपात लैंडिंग

समाचार वेबसाइट ‘टीएसए’ ने एयर अल्जीयर के प्रवक्ता के हवाले से बताया, ‘एयर अल्जेयरी बोइंग 737-600 विमान में अल्जीयर्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के आधे घंटे के बाद तकनीकी खराबी आ गई।”

सूत्र ने बताया, “विमान को यू-टर्न देकर सुरक्षापूर्वक इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑफ अल्जीयर्स में लैंड कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री और कर्मी सुरक्षित हैं।”

कई विदेशी मीडिया सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के आधे घंटे बाद विमान के कर्मियों ने आपात संदेश भेजा और इसके बाद इसका रडार से संपर्क टूट गया।

एयर अल्जीयर की प्रवक्ता ने रडार से गायब होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि विमान के पायलट को विमान में कुछ दिक्कतों का पता चला जिसके बाद उन्होंने विमान को एहतियात के तौर पर वापस अल्जीयर्स उतारना बेहतर समझा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493