तनाव के कारण कम हुआ अंबर हर्ड का वजन

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री अंबर हर्ड का तनाव के कारण काफी वजन कम हो गया है। वह इन दिनों पति जॉनी डेप के साथ तलाक के कड़वे अनुभव के दौर से गुजर रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री अंबर हर्ड का तनाव के कारण काफी वजन कम हो गया है। वह इन दिनों पति जॉनी डेप के साथ तलाक के कड़वे अनुभव के दौर से गुजर रही हैं।

वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबर इस सप्ताह अपनी आगामी फिल्म ‘जस्टिस लीग’ की कॉस्ट्यूम फिटिंग के लिए लंदन जाने वाली थीं, लेकिन यह यात्रा कथित तौर पर इसलिए रद्द कर दी गई, क्योंकि निर्माताओं को लगा कि उनका वजन काफी कम हो गया है। बताया जाता है कि तनाव के कारण अंबर का नौ किलोग्राम तक वजन कम हो गया है।

अंबर ने फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अभिनेता जॉनी डेप के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पिछले महीने तलाक की अर्जी दी।

दोनों की उम्र के बीच 22 साल का अंतर है। दोनों 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493