तमन्ना ने ‘पिंक रिबन वॉक’ में हिस्सा लिया

हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने रविवार को स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यहां आयोजित एक वॉक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अभिनेत्री ने धारिणी (जिन्हें 24 साल की उम्र में दोनों स्तनों में कैंसर हो गया था, और उन्होंने कैंसर की जंग जीतने में सफलता हासिल की) के साथ इस जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो के लगभग 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

2के पिंक रिबन वॉक के नौवें संस्करण का आयोजन उषालक्ष्मी स्तन कैंसर फाउंडेशन (यूबीएफ) और केआईएमएस-उषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिसीज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का नारा था, ‘डज योर हार्ट बीट फॉर अर्ली डिटेक्शन ऑफ ब्रेस्ट कैंसर’।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर की जल्द पहचान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493