तमन्ना भाटिया ने शादी की अफवाह का खंडन किया

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वह शादी करने जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि वह अपनी पेशेवर जिंदगी में व्यस्त हैं और जब वह शादी करने का फैसला करेंगी तो पूरी दुनिया को पहले ही पता चल जाएगा।

तमन्ना ने कहा, “यह गलत खबर है। मैं शादी नहीं कर रही हूं। ऐसा दिन जब मेरी जिंदगी में कभी आएगा तो पुरी दुनिया को पहले ही पता चल जाएगा। मैं वर्तमान में प्रभुदेवा और कुछ दक्षिण की फिल्मों के साथ व्यस्त हूं।”

तमन्ना की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं कि वह कंप्यूटर इंजीनियर से शादी कर रही हैं और खबर यह भी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह देंगी।

अभिनेत्री ने हालिया रिलीज हुई अपनी नई फिल्म के लिए पुरस्कार अर्जित किया है, जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन और कार्थी जैसे सितारे थे। कथित तौर पर वह रोहित शेट्टी की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493