तमाशा की शूटिंग पूरी, भावुक हुए रणवीर

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर कपूर ने ‘तमाशा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि वह शूटिंग खत्म करने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इम्तियाज अली की परियोजना पूरी होने के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।

इम्तियाज ने फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग पूरी होने पर शानिवार रात पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रणवीर अपनी सह-कलाकर दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाल और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मौजूद थे।

इससे पहले रपट थी कि रणवीर और दीपिका डेट कर रहे थे। लेकिन 6 अगस्त को शूटिग खत्म होने के बाद वह भावुक हो गए। हालांकि रणवीर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को हवा में उड़ा दिया।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से लिखा गया है (मीडिया में) मुझे नहीं लगता कि हम भवुक हो गए थे..मुझे लगता है हम सब खुश थे..मेरे लिए यह इम्तियाज के साथ दूसरी फिल्म थी, साजिद भाई के साथ मेरी दूसरी फिल्म थी..और दीपिका के साथ तीसरी..इसलिए मैं खुश हूं कि फिल्म ‘तमाशा’ जल्दी खत्म हो गई..।”

रणवीर ने बताया फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने बहुत मजे किए क्योंकि इम्तियाज के साथ उनकी पिछली फिल्म ‘रॉकस्टार’ जैसी बड़ी नहीं थी।

‘तमाशा’ नवंबर में प्रदर्शित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493