नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ ने दमदार शुरुआत करते हुए शुरुआती साप्ताहांत में 38.23 करोड़ बटोर लिए हैं। फिल्म की सफलता से बेहद उत्साहित टीम जश्न मनाने की योजना बना रही है।
फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 10.94 करोड़, दूसरे दिन 13.17 करोड़ और तीसरे दिन 14.12 करोड़ कमाए।
सफलता का जश्न मनाने के लिए रणबीर और दीपिका ने सोमवार रात यहां उपनगर के एक रेस्तरां में पार्टी की योजना बनाई है। दोनों ने अपनी सफलता में शरीक करने के लिए बॉलीवुड के अपने दोस्तों को निजी तौर पर आमंत्रित किया है।
फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, “रणबीर और दीपिका फिल्म की सफलता से बेहद उत्साहित हैं।”
फिल्म 27 नवंबर को रिलीज की गई थी।
dharmpath.com dharmpath