तमिलनाडु, पुडुचेरी में मतदान तेज (लीड-1)

चेन्नई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन विधानसभा सीटों -तिरुप्पराकुंद्रम, अर्वाकुरुचि और तंजावुर- तथा पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट नेल्लीथोपे में मतदान में तेजी देखी गई है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुप्पराकुंद्रम में अपराह्न् तीन बजे तक 62 फीसदी मतदान हुआ, जबकि तंजावुर में 60 फीसदी और अर्वाकुरुचि में लगभग 73 फीसदी मतदान हुआ।

पुडुचेरी के नेल्लीथोपे में लगभग 76 फीसदी मतदान हुआ।

तमिलनाडु में लगभग 7.54 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इस दौरान 81 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

अर्वाकुरुचि में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के वी.सेंथिल बालाजी डीएमके के सी.पलानीसामी के बीच सीधी टक्कर है, जबकि तिरुप्पराकुंद्रम में एआईएडीएमके के ए.के.बोस का सीधा मुकाबला डीएमके के पी.सरावनन से है।

तंजावुर सीट से एआईएडीएमके के एम.रंगासामी डीएमके के अंजुगम भूपति दौड़ में शामिल हैं।

तिरुप्पराकुंद्रम में एआईएडीएमके के विधायक एस.एस.सीनीवेल के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है।

इस चुनाव में कई अन्य पार्टियां भी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके और डीएमके के बीच है।

पुडुचेरी की नेल्लीथोपे सीट से कांग्रेस नेता वी.नारायणसामी और एआईएडीएमके के ओम शक्ति सेगर आमने-सामने हैं।

मतगणना 22 नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493