चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अबीरामी रामनाथन ने बुधवार को कहा कि फिल्म टिकटों पर दोहरे कराधान के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
तमिलनाडु सरकार के जीएसटी के अलावा फिल्म टिकटों पर 30 फीसदी का अतिरिक्त मनोरंजन कर लगाने के फैसले पर चारों ओर से कड़ा विरोध हो रहा है। इस बढ़े हुए कर के विरोध में तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने हड़ताल कर रखा है।
रामनाथन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सरकार ने हमारी सभी मांगें सुनीं। हम सकारात्मक निष्कर्ष की उम्मीद करते हैं। सिनेमाघरों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।”
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन ने भी इस मुद्दे पर अपना विरोध व्यक्त किया है।
dharmpath.com dharmpath