चेन्नई, 12 मार्च (आईएएनएस)। तमिल फिल्म व टीवी कलाकार सेल्वाकुमार का शुक्रवार को सड़क हादसे में निधन हो गया।
चेन्नई, 12 मार्च (आईएएनएस)। तमिल फिल्म व टीवी कलाकार सेल्वाकुमार का शुक्रवार को सड़क हादसे में निधन हो गया।
पुलिस ने बताया, “सेल्वाकुमार शुक्रवार रात एक अन्य अभिनेता कोवाइ सेंथिल के साथ एक कार्यक्रम से मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। तभी ब्रेक का तार मोटरसाइकिल के अगले पहिये में उलझ गया और दोनों जमीन पर गिर पड़े।”
सेल्वाकुमार को सिर में चोट लगी थी। उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं उनके दोस्त को मामूली चोट आई है।
लगभग 300 फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाने वाले इस अभिनेता को फिल्म ‘अन्नियान’ और ‘रमना’ में खूब सराहा गया।
उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
dharmpath.com dharmpath